Breaking News
Jamshedpur : सरदार दीदार सिंह नहीं रहे, रामगढ़िया बिरादरी को शोक Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व पर विशेष कीर्तन दरबार 13 सितंबर को : प्रधान निशान सिंह Blood Donation : 30 रक्तदाताओं ने दिया जीवन बचाने का संकल्प, सेंट मैरीज़ एलुमनाई ट्रस्ट का तीसरा रक्तदान शिविर सफल Jamshedpur : चाईबासा में 2 अक्टूबर को इंटक का आठवां महाधिवेशन, संगठित-असंगठित मजदूरों से एकजुट होने का आह्वान Jamshedpur : आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन, पूर्वी विधानसभा के बीएलए-1 प्रभारी बने अप्पू तिवारी Ranchi : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की आमसभा में महत्वपूर्ण निर्णय, ₹25 लाख गबन के मामले में तीन पदाधिकारियों को शो-कॉज का आदेश
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एग्रिको पूजा कमेटी के 75 फ़ीट भव्य पूजा पंडाल का ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने किया उद्घाटन

SHARE:

राज्यपाल रघुवर दास ने कहा- शहर की दुर्गापूजा अध्यात्म और आधुनिकता का अद्वितीय संगम है

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में एग्रिको पूजा कमेटी द्वारा एग्रिको क्लब हाउस में निर्मित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन ओड़िशा के महामहिम राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, चंद्रगुप्त सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान सभी अतिथियों ने माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस वर्ष एग्रिको पूजा पंडाल को 75 फीट ऊंचे मयूर विहार की थीम पर तैयार किया गया है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

*उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सांसद विद्युत महतो, चंद्रगुप्त सिंह समेत कई गणमान्यजनों ने उद्घाटन समारोह में लिया भाग*

 

कमेटी के अध्यक्ष वाई पी सिंह, महासचिव भूपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह एवं अन्य सदस्यों ने मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। पंडाल की खासियत यह है कि इसकी संरचना पूरी तरह से बांस की कारीगरी पर आधारित है, जिसमें कपड़े, बांस, पेस्टल रंग और लाइट्स का बखूबी इस्तेमाल किया गया है। 75 फीट ऊंचे इस पंडाल के अंदर 14 फीट ऊंची मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। पंडाल के मुख्य द्वार पर एक विशाल मोर की संरचना बनाई गई है, जो पंडाल के सौंदर्य को और अधिक निखार रही है। सीढ़ियों के जरिए अंदर प्रवेश करने के बाद श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर सकेंगे। इस पूरे पंडाल को बनाने में लगभग 12 लाख रुपये की लागत आई है, और इसमें बांस की महीन कारीगरी विशेष रूप से ध्यान खींचने वाली है।

समारोह के दौरान महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने लौहनगरी एवं झारखंडवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि यह लौहनगरी जमशेदपुर की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक भी है। जमशेदपुर, जो अपनी औद्योगिक पहचान के लिए विश्वविख्यात है, यहां की समृद्ध परंपराएं और धार्मिक उत्सव इसे आध्यात्मिकता और संस्कृति का संगम बनाते हैं। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर, शहर का हर कोना माँ भगवती की भक्ति और आस्था से चमक उठता है, यह हमें न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी जोड़ता है। 

राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है, और माँ दुर्गा की कृपा से लौहनगरी एवं झारखंड के लोग सदैव अपने जीवन में प्रगति, समृद्धि और शांति का अनुभव करते हैं। जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहर में जहाँ दिन-रात कार्य और उत्पादन का चक्र चलता है, वैसे में आध्यात्मिक और धार्मिक आयोजनों से लोगों को मानसिक शांति और आंतरिक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर का प्रत्येक नागरिक दुर्गोत्सव में पूरी श्रद्धा से माँ दुर्गा की आराधना करते है, जो यह दर्शाता है कि जमशेदपुर आध्यात्म और आधुनिकता का अद्वितीय संगम है।

एग्रिको पूजा कमेटी के महासचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार भव्य पूजा पंडाल के साथ मेले में झूले, विद्युत सज्जा और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। सुरक्षा के लिहाज से पंडाल एवं पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, वहीं आग रोकथाम के लिए विशेष अग्निशामक उपकरणों की व्यवस्था की गई है। मेले और पूजा के आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सैकड़ों स्वयंसेवक तैनात हैं। बताया कि पूजा के दौरान महासप्तमी, महाष्टमी और महानवमी पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष भोग की व्यवस्था की गई है। पूजा कमेटी की ओर से तीन दिन महासप्तमी, महाष्टमी और महानवमी पर श्रद्धालुओं को पूरे श्रद्धाभाव से भोग खिलाया जाएगा। यह भव्य आयोजन एग्रिको पूजा कमेटी के निरंतर प्रयासों और समर्पण का परिणाम है, जो प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा के इस महान पर्व को और भी भव्य एवं आकर्षक बनाने की दिशा में काम करती है।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष वाई पी सिंह, महासचिव भूपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह बबलू, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, विजय खां, कुलवंत सिंह बंटी, अजय सिंह, समाजसेवी विकास सिंह, अधिवक्ता प्रकाश झा, संजीव सिंह, नीरज सिंह, राजन सिंह, महेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रसाद, सुशांत पांडा, कमलेश सिंह, मुन्ना अग्रवाल, प्रेम झा, जोगिंदर सिंह जोगी, चिंटू सिंह, शैलेश गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, रमेश पांडेय, जेपी शर्मा, निकेत सिंह, लालू, सुभाष प्रसाद, रॉकी सिंह, अमन सिंह, रवि, रोहित, राजन केवर्तो, नवीन समेत अन्य मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर