Jamshedpur : बर्मामाइंस में खेल संस्कृति का विकास एवं चुनौतियां’ विषय पर क्रीड़ा भारती कीओर से गोष्ठी का हुआ आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सोमवार को क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर द्वारा ” खेल संस्कृति का विकास एवं चुनौतियां ” विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन बर्मामाइंस देवस्थान के हाल में किया गया। इस गोष्ठी में मुख्य वक्ता के नाते क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री माननीय प्रसाद महानकर , क्रीड़ा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह, ओलंपियन और पूर्वी सिंहभूम ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हरभजन सिंह , पूर्व रणजी क्रिकेटर , रोल बाल एसोसिएशन के झारखंड अध्यक्ष, एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मनोज यादव, पूर्व हॉकी खिलाड़ी मंजीत सिंह, पूर्वी सिंहभूम कबड्डी संघ के चेयरमैन राणा विनोद जी, प्रांत मंत्री राजीव कुमार थे।

यह भी पढ़े : Saraikela : दो शराब की दुकानों का ताला तोड़कर लाखों की शराब चोरी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विषय प्रवेश शिव शंकर सिंह ने किया। सभी वक्ताओं ने इस विषय पर जोड़ दिया की खेल सभी के जीवन का अंग होना चाहिए। इस विषय पर समाज में कार्य करने वाले प्रत्येक संगठन संज्ञान लेकर आगे बढ़े । केंद्र के साथ साथ राज्य सरकार भी ठोस नीति बनाए। धन्यवाद ज्ञापन सह कोषाध्यक्ष सोनू ठाकुर ने किया। सुभाष कुमार, सतनाम सिंह, डा पूनम सहाय, प्रदीप जैन, काजल, प्रकाश मेहता, राधिका बानरा ,गणेश जयसवाल , अनूप सिंह, कुंदन चंद्रा, सुखदेव सिंह, जगदीश कुमार, स्वपन शॉ प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें