Jamshedpur Accident : डिमना लेक के पास कार और स्कूटी में टक्कर, लोयोला के छात्र की मौत, घर में पसरा मातम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर से सटे बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक के पास शुक्रवार को एक अज्ञात कार और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में लोयोला स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाले छात्र राज चौहान (23) मानगो डाईगुटु के रहने वाले की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात वाहन ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे राज चौहान और उसका साथी गहरी खाई में जा गिरे. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राज चौहान को मृत घोषित कर दिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस हादसे में स्कूटी सवार दूसरे युवक का पैर टूट गया, जिसका इलाज टीएमएच में जारी है. पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

राज चौहान दो भाइयों में छोटा था और अपने परिवार की उम्मीदों का केंद्र था. उसकी अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें