फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के उलीडीह ओपी अतर्गत रामनगर में गुरुवार देर रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी हुई। इस घटना में स्थानीय निवासी राजू सिंह को चोट आई। घटना के बाद राजू घायल अवस्था में ही थाना पहुंचा जहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने देर रात ही छापेमारी कर आरोपी राजा बैनर्जी को गिरफ्तार कर लिया। राजा की गिरफ्तारी के विरोध में परिजन थाना पहुंचे और हंगामा शुरु कर दिया। हालाकि पुलिस ने माहौल के देखते हुए थाना के बाहर क्यू आर टी को तैनात कर दिया था। इधर, शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी राजा को जेल भेज दिया।
मामले की जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी मो. शारिक अली ने बताया कि राजा हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। वह अपने साथियों के साथ नदी किनारे बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान राजा और उसके साथी राजू के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई।
बहस के बीच ही राजा ने अपने पास रखे चाकू से राजू पर वार कर दिया जो राजू के चेहरे पर लगा। इस घटना के बाद गिरफ्तार हुए राजा के परिजन थाना पहुंचे थे, पर उन्हें सारी घटना से अवगत कराया गया जिसके बाद परिजन शांत हुए। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
