Jamshedpur : अमित अग्रवाल बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री

SHARE:

भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष अमित अग्रवाल को मिला भाजयुमो झारखंड प्रदेश मंत्री का दायित्व

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के प्रदेश टीम की घोषणा हुई। भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के निर्देशानुसार भाजयुमो झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष अमित अग्रवाल को प्रदेश कमिटी में मंत्री का दायित्व सौपा गया है। भाजयुमो के जमशेदपुर महानगर महामंत्री अभिमन्यु सिंह ने अमित अग्रवाल के मनोनयन पर शुभकामनाएं व्यक्त की है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह बी पढ़े : Ranchi : अरविन्दर सिंह खुराना बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

बूथ अध्यक्ष से लेकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष तक के सफर में अमित ने निभाई है अनेकों महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वहीं, अमित अग्रवाल ने भाजयुमो झारखंड प्रदेश मंत्री के रूप में मिले दायित्व पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश मंत्री के रूप में जो जिम्मेदारी सौंपी है उससे पूरे झारखंड में युवा मोर्चा को एक सशक्त संगठन बनाने का पहल करूंगा। उन्होंने विश्वास दिलाया की संगठन में सभी अभिभावकजनों के सहयोग एवं आशीर्वाद से युवा मोर्चा को और संगठित करने और सशक्त करने की दिशा में प्राथमिकता के साथ कार्य करूंगा।

भाजपा झारखंड प्रदेश ने युवा मोर्चा कार्यक्रम समिति का विगत दिनों हुआ था गठन, पाँच सदस्यीय कमिटी में अमित अग्रवाल को मिला था स्थान लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने जोर शोर से विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। बीजेपी झारखंड प्रदेश द्वारा कई कमिटियों का घोषणा की गई थी। युवा मोर्चा कार्यक्रम समिति में पाँच सदस्यो को जिम्मेवारी दी गई है। समिति में जमशेदपुर महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित अग्रवाल को भी शामिल किया गया था। समिति आगामी 3 महीनों में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों ने निमित बनाई गई थी।

अमित अग्रवाल के राजनीतिक जीवन पर संक्षिप्त परिचय:
अमित अग्रवाल ने अपना राजनीतिक जीवन साकची मंडल के बूथ अध्यक्ष से प्रारंभ किया। भाजपा साकची मंडल में मंत्री और भाजयुमो जमशेदपुर महानगर में जिला कोषाध्य्क्ष के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वर्तमान के अमित भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष है। अमित अग्रवाल ने अपने राजनीतिक सफर में तीन विधानसभा एवं तीन लोकसभा चुनाव में नजदीकी कार्य किया है। इसके अतिरिक्त अमित अग्रवाल का परिवार प्रारंभ से ही मातृ संगठन राष्ट्र स्वयं सेवक संघ से जुड़ा हुआ है। उनके पिताजी जनसंघ काल से जुड़कर पार्टी की सेवा कर रहे हैं, वहीं बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद में भी अपना सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें