Jamshedpur : नुवोको सीमेंट प्रबंधन एवं यूनियन के बीच सालाना बोनस समझौता संपन्न, 17.5 फीसदी देने पर हुई सहमति, अधिकतम बोनस 1,98,494 रूपये होगा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

नुवोको विस्तास कॉर्प लिमिटेड जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों के लिए कंपनी प्रबंधन एवं मान्यता प्राप्त यूनियन जे•सी•पी इंप्लाइज यूनियन के बीच मंगलवार को समझौता संपन्न हुआ। समझौते के मुताबिक कर्मचारियों को वर्ष 2023- 24 के लिए 17.5% बोनस दिया जाएगा। इसके तहत न्यूनतम बोनस की राशि 82,075 रुपए जबकि अधिकतम बोनस की राशि 1,98,494 रुपए एवं औसतन बोनस की राशि 1,40,852 रुपए होगी।

ज्ञात हो जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट में कर्मचारियों के लिए बोनस हेतु बने समझौते के मुताबिक 7% सुरक्षा पर 7% उत्पादन पर और 6% लाभ के आधार पर देने का प्रावधान है। इसके तहत वर्ष 2023- 24 का बोनस सुरक्षा पर 7 प्रतिशत उत्पादन पर 5.75 एवं लाभ के ऊपर 4.42 प्रतिशत बनता था। कुल मिलाकर वर्ष 2023 24 के लिए 17.17% बोनस कर्मचारियों के लिए बनता था। कंपनी हित में कर्मचारियों की अथक प्रयास को देखते हुए यूनियन के आग्रह पर प्रबंधन ने इसे 17.5% बोनस देने पर सहमत हुआ।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस प्रकार वर्ष 2023- 24 के लिए जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों को कुल 17.5% बोनस मिलेगा।

इन्होंने किये बोनस समझौता पर हस्ताक्षर

समझौते पर प्रबंधन की ओर से नुवोको सीमेंट के क्लस्टर हेड बी उमा सूर्यम, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (एच आर) संदीप पांडे, जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के एचआर हेड सोहेल खान, वरीय प्रबंधक आलोक बाजपेई, मैनेजर (आई आर) समीर कुमार एवं सोनिक सिंह, एवं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, महासचिव विजय खान, सहायक सचिव सुनील शुक्ला, कोषाध्यक्ष पीवीआर मूर्ति, सहायक कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह एवं कमेटी मेंबर विजय देव एनबी थापा आर कर्मकार एवं के के हसदा ने हस्ताक्षर किए। बोनस की राशि 1 सप्ताह के अंदर कर्मचारियों को भेज दी जाएगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें