फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के उद्यमी अवतार सिंह कुंद्रा के खालसा क्लब और रामगढ़िया सभा में योगदान के मद्देनजर मान पत्र दिया गया. बेटे अमरिंदर सिंह कुंद्रा एवं परिजनों ने यह सम्मान ग्रहण किया. बिष्टुपुर गुरुद्वारा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में रामगढ़िया सभा के प्रधान सरदार केपीएस बंसल, पूर्व ट्रस्टी संता सिंह पूर्व ट्रस्टी जसबीर सिंह संधु, हरजीत सिंह, सतिंदर सिंह बब्बू, मनजीत सिंह माल्टू, सुखदेव सिंह, ऋषि सिंह तथा खालसा क्लब की ओर से ट्रस्टी संता सिंह, ट्रस्टी गुरदयाल सिंह, ट्रस्टी हरमिंदर सिंह मिंदी, प्रधान भगवत सिंह रूबी, महासचिव नरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष जतिंदर सिंह बब्बू, अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने दिया. संचालन केपीएस बंसल ने किया और वक्ताओं ने उनके द्वारा समाज को दिए गए योगदान को याद किया।
