फतेह लाइव, रिपोर्टर.
भारतीय जन महासभा की ओर से वीर सावरकर का आत्मार्पण दिवस (पुण्यतिथि) बृहस्पतिवार को मुरारी चौक, बाराद्वारी जमशेदपुर में मनाया गया। अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने वीर सावरकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि वीर सावरकर ने देश को स्वतंत्र कराने के लिए अनेक यातनाएं सही। वे महान क्रांतिकारी हुए।
सुभाष बाबू को आजाद हिंद सेना बनाने के लिए प्रेरित किया। क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को भी प्रेरित करने का काम किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सदस्य व अन्य आमंत्रित उपस्थित थे।
आयोजन में मुख्य रूप से पोद्दार के अलावे मुरारी लाल अग्रवाल, श्रवण देबूका, शिव शंकर पाल, सुमित राज कात्यायन, मनीष अग्रवाल, शैलेश कुमार ठाकुर, गणेश प्रसाद, संजय दास, ओमेश कुमार सिन्हा, दिव्यांशु आदि की उपस्थिति रही।
इसके अलावे देश-विदेश के अनेक स्थानों पर पुण्यतिथि मनाई गई।
जिनमें मुख्य रूप से ए. के. जिंदल, बिदेह नंदिनी चौधरी, नवीन कुमार, प्रोमिला अय्यर, मोतीलाल शर्मा, कैलाश चंद्र जांगिड़, मिश्रीलाल विश्वकर्मा, अनीता यादव, मधु परिहार, आरती श्रीवास्तव, गोविंद रंजन, दीप शेखर सिंहल, किरण कुमारी वर्तनी, ओम प्रकाश अग्रवाल, कृष्णा कुमार साहा, लक्ष्मी गुंसाईं, विक्रम खेतावत, ओम प्रकाश गुप्ता, निशा वाणी, मधु सिन्हा आदि के नाम सम्मिलित है।

