फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर शहर की तनाव निवारण संस्था मुस्कान ने न्यू ऐरा होटल में भोजपुरी गायिका खुशी कक्कर के साथ प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर टिंकू तूफान, गोलू सिंह को मोमेंटो देकर समानित किया गया। समान समारोह में गायिका खुशी कक्कर ने कहा कि संस्था मुस्कान तनाव से ग्रसित लोगो का निः शुल्क काउंसलिंग कर तनाव मुक्त रहने का मुहिम चला रहा है, जो बहुत बड़ी बात है.
दौड़ भाग की जिंदगी में तनाव की स्थिति उतपन्न हो जाती, जिसके लिए संस्था मुस्कान की ओर से 24 घंटे हेल्पलाइन 8092867918 नम्बर पर निःशुल्क (गोपनीय) काउंसलिग की जाती है. इस अवसर पर संस्था के महासचिव काउंसलर बिजेन्द्र कुमार, दुलाल चंद पति, अंकित सिंह, अंकित उपस्थित थे.
