फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत डिस्पेंसरी रोड स्थित वर्द्धमान ज्वेलर्स में दिन दहाड़े डकैती की घटना हुई. पांच के संख्या में आए अपराधियों ने कर्मचारियों की कनपट्टी पर पिस्तौल सटा दी और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए अपराधी मौके से लाखों के आभूषण ले गए. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे पांच की संख्या में अपराधी दुकान में पहुंचे थे इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसमें पंकज जैन को पिस्टल का बट से मारकर घायल किया गया है.
जानकारी के अनुसार वर्धमान ज्वैलर्स में बुधवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई. जहां बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर लाखों रुपये के गहने और जेवरात लूट लिए. सूचना मिलते ही सिटी एसपी कुमार शिवाशिष सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
खास बात यह है कि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का कार्यालय स्थित है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस ने बताया कि 5 से 7 की संख्या में अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे. उन्होंने दुकान मालिक पर पिस्टल की बट से हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कुल कितने की लूट हुई है. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है. पूरा पुलिस महकमा घटना की जांच में जुट गया है.
