लव और लैंड जिहाद पर आदिवासी समाज को जागरूक करने का मोर्चा ने लिया संकल्प

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची स्थित आई हॉस्पिटल के समीप शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रमेश बास्के ने की।

इस मौके पर वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के संघर्ष और उनके द्वारा जमींदारी प्रथा तथा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ किए गए विद्रोह को याद किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आदिवासी समाज के लिए सामाजिक जागरूकता आंदोलन की आवश्यकता है।

वक्ताओं ने बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा आदिवासी समुदाय की बहन-बेटियों से विवाह कर उनकी जमीन हड़पने की साजिश का मुद्दा उठाते हुए इसे “लव एंड लैंड जिहाद” करार दिया गया। मोर्चा ने इसके खिलाफ आदिवासी समाज में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री कुसुम पूर्ति, विजय गौंड, दीपक सुंडी, संजय मुंडा, वीरेन मुर्मू, आकाश बोदरा, सुशील हेसा, विनोद ओमंग, लखन सम्माद और वीरेन महतो जैसे प्रमुख नेता मौजूद रहे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और आदिवासी समाज को संगठित कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version