Jamshedpur : हर मतदाता का नाम सूची में जुड़वाएगी भाजपा, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के जरिये बूथों पर होगा वृहद पौधरोपण

SHARE:

जमशेदपुर महानगर की बैठक में आगामी कार्यक्रम की सफलता पर बनी रूपरेखा, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्येक मतदाता तक अपनी पहुंच बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण करेंगे। इस अभियान के जरिये भाजपा कार्यकर्ता युवाओं और प्रत्येक बूथ पर नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने में सहयोग करेंगे। साथ ही दिवंगत मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची से बाहर कराएंगे। इसके लिए कार्यककर्ताओं को बूथों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : सहायक अध्यापक संघ के विषय में विधायक मंगल कालिंदी ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौपा

इस निमित्त, गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों की बैठक जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में साकची स्थित जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में आगामी कार्यक्रम जैसे एक पेड़ माँ के नाम, पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात, जलस्रोतों को प्लास्टिक मुक्त बनाने जैसे अन्य कार्यक्रमों की व्यापक सफलता पर रूपरेखा बनाई गई। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने में सहयोग के लिए भाजपा ने अंजन सरकार, मोबाइल नंबर: 7004650457 को हेल्पलाइन नबंर के रूप में जारी किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि मतदाता सूची में नए और छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विभिन्न मंडलों में बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। वहीं, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पीएम नरेंद्र मोदी की एक प्रेरणादायक पहल है। मातृत्व के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को एकसाथ बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यकर्ता अपने बूथों पर अधिक से अधिक पौधरोपण करेंगे। इसमें कार्यकर्ता अपने माँ को साथ लेकर पौधा लगाएंगे एवं दिवंगत माँ की स्मृति में उनके फोटो को ससम्मान रखकर पौधरोपण करेंगे।

30 जून महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का बूथों पर आयोजन होगा एवं जलस्रोतों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। जिला भाजपा की ओर से एक पेड़ माँ के नाम अभियान के लिए जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह को संयोजक एवं प्रदीप बेसरा व सुबोध झा को सह-संयोजक बनाया गया है।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, मनोज राम, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, विजय तिवारी, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, मणि मोहंती, बीनानंद सिरका, अजीत कालिंदी समेत अन्य मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर