फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में ऑटो चालक राजेश यादव द्वारा अपने ऑटो का फ़ाइनेंस महिंद्रा फ़ाइनेंस से करवाया गया था। उन्होंने बिस्टूपुर स्थित महिंद्रा फ़ाइनेंस कार्यालय में जाकर ₹9000 नकद भुगतान भी किया था। इसके बावजूद, कंपनी के कुछ कर्मचारियों द्वारा उन्हें अनुचित रूप से परेशान किया जा रहा था, जो पूर्णतः अस्वीकार्य है।

इस गंभीर प्रकरण की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितीश कुशवाहा स्वयं मौके पर पहुँचे और संबंधित अधिकारियों से कड़े शब्दों में वार्ता कर तत्काल समाधान करवाया। साथ ही यह भी स्पष्ट निर्देश दिया गया कि भविष्य में किसी भी आम नागरिक के साथ इस प्रकार का अमर्यादित व्यवहार दोबारा न दोहराया जाए।

नितीश ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि जनसेवा ही हमारा ध्येय है। आम जनता के अधिकारों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा सदैव तत्पर है। मौके पर समाजसेवी रजनीश उपाध्याय, संजय यादव, सीपू, मनजीत यादव आदि उपस्थित थे. 

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version