विधायक पूर्णिमा साहू के सहयोग से जनसेवा का सशक्त संदेश
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू के सहयोग से भाजयुमो गोलमुरी मंडल द्वारा मंगलवार को टिनप्लेट चौक पर एक भव्य कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को ठंड से राहत प्रदान की गई।
इस सेवा अभियान की अध्यक्षता भाजयुमो गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल ने की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, इंद्रजीत सिंह, बलवीर सिंह फौजी, कुलविंदर सिंह, कुलवंत सिंह कांटे, अमनदीप सिंह,कुलवंत सिंह, राकेश गिरी, पीयूष पॉल, पहलवान कुलवंत पाली सहित अनेक समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित कर उन्हें राहत पहुँचाई गई। कार्यकर्ताओं ने आत्मीयता के साथ जरूरतमंदों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
इस अवसर पर नवजोत सिंह सोहल ने कहा कि भाजयुमो का हर कार्यकर्ता सेवा, संवेदना और समर्पण की भावना से प्रेरित है। विधायक पूर्णिमा साहू जी के मार्गदर्शन में हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने कहा कि
पूर्णिमा साहू जी के नेतृत्व में जनसेवा के कार्य नई ऊर्जा और गति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। यह कार्यक्रम उसी सेवा संकल्प का जीवंत उदाहरण है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
