Breaking News
Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं? Jamshedpur : दीपावली पर मारवाड़ी समाज की अनूठी पहल, एक करोड़ रुपये से अधिक की मिठाइयों का निर्माण-विक्रय Jamshedpur Bjp : लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Jamshedpur : 110 सफाई कर्मियों के बीच दीपावली किट वितरित, EYA Foundation ने सम्मान और आभार के साथ मनाई खुशियों की दीपावली Jamshedpur Bjp : टी-शर्ट पर संदेश देकर कुलवंत सिंह बंटी ने भरी हुंकार, बोले—मोदी कहीं नहीं जाएगा! Jamshedpur : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचे अमरप्रीत सिंह काले के आवास, बड़े भाई त्रिलोचन सिंह के निधन पर जताई गहरी संवेदना
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Breaking : जुगसलाई में मलिक प्लाई शॉप में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, देखें – Video

SHARE:

ग्रिल का ताला काटकर दुकान में दाखिल हुए चोर, नगदी, लैपटॉप, चांदी के सिक्के और मूर्ति समेत जरूरी दस्तावेज ले गए

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह चौक के पास मलिक प्लाई शॉप में देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दुकान की ग्रिल का ताला काटकर छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और दुकान में रखी लाखों रुपये की नगदी, लैपटॉप, चांदी के सिक्के, मूर्ति समेत कई जरूरी दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

दुकान के मालिक सुमित मल्लिक के अनुसार, घटना का पता लगने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

मामले की जानकारी मिलने पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार और जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान और आसपास के इलाके का जायजा लिया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में चोरों के छत के रास्ते दुकान में प्रवेश करने की बात सामने आई है।

चोरी में कितनी नगदी और सामान की कुल कीमत गई है, इसका पूरा आकलन दुकान मालिक द्वारा किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर