WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की सेंट्रल जोन ए की बैठक अमल संघ सिदगोड़ा में की गई आयोजित

SHARE:

बैठक में 36 पूजा समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे और उन्होंने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बागुन हातु शारदीय दुर्गा पूजा समिति ने स्लैग, साफ-सफाई और भोग बनाने हेतु पानी की टैंकर की व्यवस्था के लिए आग्रह किया गया। शीतला मंदिर गाढाबासा पूजा समिति ने डस्टबिन की व्यवस्था करवाने का आग्रह किया। आदर्श नगर दुर्गा पूजा समिति ने बिजली के तार को व्यवस्थित करवाने का आग्रह किया। एल 4 एरिया सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने नाली के मरमती के कार्य को अभिलंब पूरा करने की मांग की। ओल्ड केवुल टाउन दुर्गा पूजा समिति ने साफ-सफाई एवं लाइटिंग की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। फ्रेंड्स क्लब दुर्गा पूजा समिति ने पेड़ों की छंटाई करवाने का आग्रह किया गया। बागुन नगर दुर्गा पूजा समिति ने लाइट की मांग की। स्टूडेंट क्लब दुर्गा पूजा समिति ने जुस्को के द्वारा केबल ड्रम हटाने का आग्रह किया गया। टीन प्लेट 10 नंबर बस्ती दुर्गा पूजा समिति ने बेदी का कार्य अनिवार्य करने का आग्रह किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Giridih : गिरिडीह में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, दिया जरूरी दिशा निर्देश

बैठक की शुरुआत जोनल सचिव ओमियो ओझा जी के द्वारा मां दुर्गा की स्तुति के साथ हुई

महासचिव आशुतोष सिंह ने कहा कि सभी समस्याओं का निष्पादन हेतु आवेदन जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाएगा और जिला प्रशासन के साथ बैठक कर समस्याओं का निदान अभिलंब किया जाएगा। बैठक को अध्यक्ष  अचिंताम गुप्ता ने भी संबोधित किया और कहा कि पूजा पूरे धूमधाम और उल्लास के साथ मनाएं, किसी भी प्रकार का प्रतिबंध पूजा में नहीं है। समिति आपकी हर कदम पर साथ है।

बैठक की अध्यक्षता अशोक सिन्हा ने की और संचालन रवि भुया ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शांभवी वंदना दुर्गा पूजा समिति के सहायक सचिव चंदन मिश्रा ने किया। बैठक में सिदगोड़ा थाना प्रभारी, गोलमुरी थाना प्रभारी, केंद्रीय समिति के अध्यक्ष श्री अचिंतम गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव आशुतोष सिंह, उपाध्यक्ष अशोक सामनतो, शांभवी वंदना दुर्गा पूजा समिति के संयुक्त सचिव अभय सिंह अरुण सरकार मुख्य रूप से मौजूद थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर