Breaking News
Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं? Jamshedpur : दीपावली पर मारवाड़ी समाज की अनूठी पहल, एक करोड़ रुपये से अधिक की मिठाइयों का निर्माण-विक्रय Jamshedpur Bjp : लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Jamshedpur : 110 सफाई कर्मियों के बीच दीपावली किट वितरित, EYA Foundation ने सम्मान और आभार के साथ मनाई खुशियों की दीपावली Jamshedpur Bjp : टी-शर्ट पर संदेश देकर कुलवंत सिंह बंटी ने भरी हुंकार, बोले—मोदी कहीं नहीं जाएगा!
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Cgpc : रविवार की आमसभा पर सबकी नजरें, भगवान का प्रधान घोषित होना तय, चाणक्य की खेला पर सबको भरोसा?

SHARE:

विपक्ष में अब सब कुछ चल रहा हवा हवाई, लेकिन चुनाव हुआ तो वोटर कब कहां बदलेंगे यह भी कड़वा सत्य

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

कोल्हान के सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने रविवार 7 दिसंबर को एक आमसभा बुलाई है. इसमें सभी प्रधान आमंत्रित है. हालांकि किसी को लिखित जानकारी नहीं मिली है. एक ग्रुप से प्राप्त मैसेज से उन्हें यह जानकारी मिली है. चुनाव का मुख्य एजेंडा आगामी दसवीं पातशाही का पर्व नहीं है. यह है कि ये आमसभा आगामी चुनाव की प्रक्रिया और लेखा जोखा को प्रस्तुत करना है, क्यूंकि अब उनके कार्यकाल के तीन साल हो गए हैं.

हालांकि इस आमसभा के बुलावे की चर्चा जोर शोर से सिख समाज में हो रही है. पिछले दर्जनों से अधिक दशकों में सीजीपीसी में कई प्रधान आये और गए. सरदार शैलेन्द्र सिंह के प्रधान बनने के बाद सीजीपीसी  राजनीति में अन्य समुदाय में चर्चा का विषय बन गई है. यह कहना भी गलत नहीं होगा?  फिलवक्त मौजूदा प्रधान भगवान सिंह के कार्यकाल को देखते हुए चुनावी एजेंडा को प्रमुखता से रखा गया है. लेखा जोखा देने की भी बात शामिल है. उनका कार्यकाल चर्चा का विषय रहा. 11 जनवरी को उन्होंने चुनाव जीता थ. उस वक्त के हालात कुछ और थे. कई सराहनीय कार्य हुए हैं. तत्कालीन प्रधान इंद्रजीत सिंह के स्तम्भ को उन्होंने ऊंचाई देने का काम किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

अब यह कहना भी गलत नहीं होगा कि इस वक्त यहां कोई विपक्ष नहीं है. सिखों के चाणक्य कहे जाने वाले शैलेन्द्र सिंह ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. पिछले दिनों से कई गुरुद्वारों में यह एलान हो रहा है कि भगवान सिंह अगले प्रधान होने वाले हैं. इसके लिए शैलेन्द्र सिंह ने दावा किया है कि सभी गुरुद्वारों ने भगवान सिंह को समर्थन दे दिया है.

रविवार की आमसभा यहां एक औपचारिकता बैठक होगी. सरदार शैलेन्द्र सिंह ने दावा किया है कि पूरी गुरुद्वारा कमेटियों का समर्थन उनके साथ है. भगवान सिंह को भी फोन नहीं उठाने पर फतेह लाइव ने व्हाट्सअप पर प्रश्न पूछा, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया.

इधर, विपक्ष के युवा नाराज भी चल रहे हैं. उनकी अगुवाई करने वाला फिलहाल कोई नहीं दिख रहा है. भगवान सिंह के कार्यकाल में हुए कार्यों से उनके प्रधान बनने की प्रबल संभावना रविवार को दिख रही है. खैर, यह सुबह 10.30 बजे से शुरू होने वाली बैठक में पता चलेगा. अगर सब-कुछ ठीकठाक रहा तो अगले तीन साल के लिए भगवान सिंह के प्रधान चुने जाने की प्रबल संभावना दिख रही है.

मौजूदा समय साकची गुरुद्वारा की कमान संभाल रहे प्रधान निशान सिंह को भी बैठक की जानकारी नहीं है. उनसे बातचीत करने पर पता चला कि वह सीजीपीसी ग्रुप से रिमूव कर दिए गए हैं. उन्हें इस बैठक की कोई जानकारी नहीं है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर