फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड जनक दीसोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए विधायक मंगल कालिंदी द्वारा आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं विभिन्न गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी ने भाग लिया. इस मौके पर ज्ञानी अमृतपाल सिंह ने गुरु महाराज के समक्ष अरदास की.

स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, बिल्डिंग निर्माण कमेटी के प्रमुख सुरेंद्र पाल सिंह टीटू, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, प्रधान सुरेंद्र सिंह, प्रधान प्रकाश सिंह, प्रधान जगजीत सिंह गांधी, गुरमेल सिंह, गुरजिंदर सिंह पिंटू, प्रधान लखविंदर सिंह, प्रधान सुखविंदर सिंह मिट्ठू, प्रधान मलकीत सिंह, हरदीप सिंह छनिया, प्रधान इंद्रजीत सिंह, प्रधान रविंद्र सिंह, पतवंत सिंह, अवतार सिंह राजा, ज्ञानी कुलदीप सिंह, गुरदीप सिंह लाडी, जसवंत सिंह जस्सू, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुखदेव सिंह पनेसर, हरदीप सिंह दीपी, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, प्रधान अमरजीत सिंह, जगजीत सिंह भाटिया, विक्की सिंह आदि कई लोग शामिल थे.

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version