WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मुख्यमंत्री 10 को ‘आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में होंगे शामिल, काजू मैदान, डोबो का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

SHARE:

उप विकास आयुक्त, पीडी आईटीडीए, रूरल एसपी समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मुख्यमंत्री, झारखंड हेमंत सोरेन का 10 सितम्बर को ‘आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत चांडिल प्रखंड के काजू मैदान, डोबो में आयोजित विशेष शिविर में शामिल होना प्रस्तावित है। कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति तथा स्वीकृति पत्र वितरण किया जाना है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

यह भी पढ़े : Delhi : ਫਿਲਮ ਅਰਦਾਸ ਸਰਬਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਵਿਚ ਗੁਰਬਾਣੀ ਤੁਕਾਂ ਨਾਲ ਛੇੜਛਾੜ, ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਨੌਟਿਸ ਲਵੇ: ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ

सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण, पार्किंग, सुगम यातायात व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में बिंदुवार चर्चा कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी, रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम, जिला परिवहन पदाधिकारी, एनडीसी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एडीएसएस समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे। जिले के वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर चर्चा किया तथा कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, अस्थाई हेलीपैड, वाहन पार्किंग तथा यातायात परिचालन, कार्यक्रम स्थल तक आवागमन की अलग-अलग व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में बिंदुवार चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी अपने स्तर से तैयारी पूर्ण कर लें। निरीक्षण के दौरान विधि व्यवस्था का बेहतर संधारण, सम्मानित जनप्रतिनिधियों व लाभुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजलापूर्ति, चलन्त शौचालय, मेडिकल टीम, अग्निशमन दल तथा एंबुलेंस की उपलब्धता, आवश्यक जगहों पर बैरिकेडिंग, आवश्यक साइनेज के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होने कहा कि तीनों जिला के लाभुक के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि यातायात व्यवस्था सुगम रहे, लोगो के आवागमन पर अधिक प्रभाव ना पड़े इसे लेकर हर स्तर पर पदाधिकारियों को समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर