फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखण्ड राज्य उप निदेशक, महिला कोषांग सशक्तिकरण एवं
सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड (संरक्षण) सह समाजसेवी रानी गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी सम्मानित देश की महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

रानी गुप्ता ने कहा कि आज का दिवस मानव जाति द्वारा महिलाओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापीत करने का दिवस है। नारी शक्ति के बगैर सभ्य समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। समाज के अस्तित्व,उत्थान और कल्याण में महिलाओं की महानीय भूमिका वंदनीय है।

उन्होंने कहा कि महिलाएँ केवल परिवार की शक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। हमारे संस्कार, हमारी संस्कृति और हमारे समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है।

 

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version