Jamshedpur : विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को, समुदाय के लोग घरों में जलाएंगे दीए

SHARE:

फतेह लाइव, डेस्क.

सारजमदा पुड़सी पिंडा की ओर से आगामी 9 अगस्त शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस पर विशेष रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 9 बजे ईजीएल मैदान से बाईक महारैली का आयोजन किया जाएगा, जो डुमकागोड़ा, गदड़ा, गोविंदपुर तिलका मांझी मुख्य चौक होते हुए बारीगोड़ा, राहरगोड़ा, बावनगोड़ा, सालगाझरी चांदनी चौक से शंकरपुर, जानेगोड़ा, छोलागोड़ा से वापस ईजीएल मैदान तक आएगी। शाम को मुख्य कार्यक्रम सारजमदा पुराना बस्ती स्थित ईजीएल मैदान में आयोजित किया जाएगा जिसमें गांव के माझी बाबा, मानकी मुंडा, समाजसेवी एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित होकर विश्व आदिवासी दिवस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : कदमा रंकिणी मंदिर में मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी संग भोले बाबा को जल चढ़ाया, राज्य की खुशहाली की कामना की

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे जिसमें संथाली एवं हो भाषा के लोकगीत और एलबम के कालाकार अपनी प्रस्तुति पेश करेंगे। शाम को सारजमदा पुड़सी पिंडा क्षेत्र के सभी आदिवासी समुदाय अपने अपने घरों में दीए जलाकर विश्व आदिवासी दिवस की खुशियां मनाएंगे। ईजीएल मैदान के प्रेक्षागृह स्थित तैयारी बैठक में मुख्य रूप से पुड़सी माझी बाबा लेदेम मुर्मू, निमाई बास्के, लखन मुर्मू, भगत मुर्मू, मनोज हांसदा, सुशील कुमार मुर्मू, बाघराय किस्कू, लुगु हांसदा, कृष्णा हेम्ब्रम, दुखिया मार्डी, रंजीत हांसदा, धीरेन टुडू, बुद्धेश्वर मुर्मू, रामकंठ टुडू, गोपाल किस्कू, राजेश मार्डी, कुशल टुडू आदि उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें