Jamshedpur : मनरेगा को पुनः बहाल करने के लिए कांग्रेस आंदोलनरत, अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना एवं उपवास कार्यक्रम किया आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत धरना एवं उपवास कार्यक्रम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में साकची पुराना कोर्ट के समीप डाॅ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष आयोजित किया गया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी जी शामिल हुए.

धरना एवं उपवास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बलजीत सिंह बेदी एवं जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के नरेंद्र मोदी ने दुर्भावनापूर्ण उद्देश्य से महात्मा गाँधी राष्ट्रीय गारंटी रोजगार अधिनियम (मनरेगा) को छिन्न-भिन्न करते हुए मूल स्वरूप को ही बदल कर मजदूर के रोजगार को ही समाप्त करने पर तुल गई है. कांग्रेस सरकार में 90% केंद्र सरकार राशि उपलब्ध कराती थी, लेकिन मोदी सरकार ने केंद्र का हिस्सा 60% कर के राज्य सरकार को 40% राशि के चक्कर में डाल दिया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कांग्रेस पार्टी ने ठाना है कि मजदूरों के हकों के हर हाल में दिलाने के लिए मनरेगा को मुल रूप में वापस लाने के लिए कटिबद्ध है. यह संग्राम अब पंचायत-पंचायत तक गूंजेगा. धरना सह उपवास कार्यक्रम में जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद, प्रदेश महासचिव विजय खां, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, सामंता कुमार, कमलेश कुमार पाण्डेय, बिजय यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, शफी अहमद खान, अंसार खान, जेबा खान, आशुतोष सिंह, ज्योति मिश्रा, ज्योतिष यादव, मनोज झा, संजय तिवारी, फिरोज खान, अमित कुमार, रविन्द्र मौर्या, राजकुमार वर्मा, राकेश साहू, प्रताप यादव, संजय यादव, कौशल प्रधान, फिरोज खान, अशोक सिंह क्रांतिकारी, अखिलेश सिंह यादव, आशीष ठाकुर, लखेंद्र करुवा, राज नारायण यादव, अरुण कुमार सिंह, सुरेंद्र शर्मा, राजेश चौधरी, लव कुमार निराला, कृष्णा प्रसाद ठाकुर, तनवीर खान, के० डी० मुंडा, रवि यादव, ब्बलू नौशाद, रेहान, शमशेर आलम, ऐ आर कैलाश, रमजान अली, सुशील तिवारी, सुरेंद्र सिंह, दुर्गा प्रसाद, संतोष शर्मा, दीपक पूर्ति, विक्रम झा, आशीष मुखी, रंजन सिंह, राजा ओझा, अंकुश बनर्जी, बाबू भाई, काशी राव, कमलेश कुमार पाण्डेय, बबुआ झा, अमरनाथ मिश्रा, राजेश कुमार, जसबीर सिंह पदरी, सुखदेव सिंह मल्ली, गुरदीप सिंह, सन्नी सिंह, निखिल तिवारी, अजय कुमार दास, राजा सिंह राजपूत, सुल्तान अहमद, मो अफजल अंसारी, रंजीत सिंह, नलिनी सिन्हा, रीता शर्मा, रेश्मि निगार, रेणु मिश्रा, शिल्पी चक्रवर्ती, सुनीता ओझा, चंद्रावती पाल, इंदु देवी, सीमा मोहंती, पापडी नंदी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें