Breaking News
Jamshedpur Christian Community : टेल्को लुपिता चर्च में माता वेलंकन्नी का फीस्ट श्रद्धा से संपन्न, 500 श्रद्धालुओं ने निकाला शांति जुलूस Punjab Police raid in Jamshedpur : पंजाब में भाई-भाभी की हत्या मामले में टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे की तलाश में सिदगोड़ा में पंजाब पुलिस की रेड Potka Assembly Constituency : उद्घाटन से पहले ही जर्जर होने लगा 11 करोड़ का स्वास्थ्य केंद्र, भवन में पड़ीं गंभीर दरारें Jamshedpur : ‘चोर मचाए शोर’ की तर्ज पर मुझे बदनाम करने की साजिश, पर्दे के पीछे कौन? सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, रक्षित, अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने जीते चार पदक Jamshedpur Protest: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर BJP का महाप्रदर्शन, हेमंत सरकार पर बोला हमला
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एनजीटी के नाम से कल्याणनगर और भुइयांडीह के लोगों में भ्रम फैला रही है कांग्रेस, भाजपा ने डॉ अजय कुमार पर साधा निशाना

SHARE:

जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- पूर्व केंद्रीय मंत्री को जोड़कर खोई साख तलाशने की जुगत में गलत बयानबाजी कर रहे डॉ अजय

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह से सटे कल्याणनगर व इंद्रानगर के 150 मकान तोड़े जाने संबंधी नोटिस पर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार पर लोगों को आधारहीन बातों से भ्रमित करने का आरोप लगाया। सुधांशु ओझा ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की ओर से लिखे गए पत्र में कल्याणनगर और इंद्रानगर समेत किसी भी बस्ती के अतिक्रमण का जिक्र नही है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : आजादी के पहले से श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी कर रही है पूजा

जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने दी चुनौती, कल्याण नगर और इंद्रानगर से जुड़े पत्र सार्वजनिक करें डॉ अजय, झामुमो-कांग्रेस सरकार ने भेजा है घर तोड़ने का नोटिस

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि डॉ अजय के पास पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा कल्याण नगर और इंद्रा नगर के घरों को तोड़ने के बारे में एनजीटी को लिखा कोई पत्र है तो उसे जारी करें नहीं तो प्रेस वार्ता में सार्वजनिक रूप से की गई ग़लतबयानी के लिए माफी मांगे। कहा कि स्वयं के राजनीतिक विश्वसनीयता पर संघर्ष कर रहे डॉ अजय कुमार इस मामले में अपने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की करतूतों को छिपाने के लिए भाजपा पर झूठे और भ्रामक आरोप लगा रहे हैं। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने स्पष्ट किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पर्यावरण और स्थानीय समुदाय के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए दलमा और डिमना घाटी क्षेत्र से सटे इलाकों में प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण सुनिश्चित करने का आग्रह किया था।

यह मामला सिर्फ और सिर्फ पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा है और इसमें किसी भी बस्ती का कोई जिक्र नहीं है। परंतु राजनीति में अप्रासंगिक हो चुके डॉ अजय कुमार आज अपनी पार्टी की कार्यशैली के अनुरूप झूठे आरोपों के सहारे अपनी खोई हुई साख वापस पाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर्यावरण संरक्षण के इस मुद्दों को इंद्रानगर और कल्याण नगर से जोड़कर राजनीतिक रंग देने में लगी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा पर्यावरण की रक्षा के लिए उठाए गए कदमों को कांग्रेस ने झूठे और भ्रामक आरोपों के माध्यम से बदनाम करने की कोशिश की है।

वहीं, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बहुत ही सुलझे नेता होने के साथ पर्यावरण, जनजातीय संरक्षण और कृषि के मुद्दों पर सक्रिय रूप से मुखर रहे हैं। ऐसे में यह साफ है कि कांग्रेस के पास न तो कोई ठोस नीति है और न ही कोई विज़न, इसलिए वे अनर्गल आरोप लगाकर राजनीति कर रही है। भाजपा जनहित और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सदैव रहेगी। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पुतला दहन को ओछी राजनीति का परिचायक बताते हुए इसकी निंदा की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर