Jamshedpur : मानगो गुरुद्वारा रोड में मोबाइल छीन कर भागे अपराधी

SHARE:

विरोध करने पर हमला कर घायल किया, विकास सिंह थानेदार को जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा रोड़ के रहने वाले मुकेश पांडे के रिश्तेदार आदर्श पांडे अपने बहन के घर आए हुए थे. घर के कुछ ही दूर आगे मुंशी मोहल्ला के समीप फोन में बात करते हुए टहल रहे थे, कि इसी बीच दो अपराधी आए और आदर्श पांडे का मोबाइल छीनकर भागने लगे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जब आदर्श ने इसका विरोध किया तो लोगों ने हथियार के साथ आदर्श पर हमला कर दिया और मोबाइल लेकर फरार हो गया. घटना घटते ही मुकेश पांडे ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को जानकारी दी. विकास सिंह ने इसकी सूचना मानगो थाना प्रभारी को देते हुए कार्यवाही की मांग की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर