Ranchi : झारखंड से समाजसेवी और साईं भक्तों का चयन शुरू, प्रसन्न कुमार हुए सम्मानित

SHARE:

25 मार्च को रामनवमी पर शिरडी में होगा प्रथम साईं भक्त सम्मेलन

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

रांची:शिरडी में होने वाले साईं भक्त सम्मेलन को लेकर झारखंड में भी शुरूआत हो चुकी है और कल रांची में साईं धाम ट्रस्ट के संस्थापक व संरक्षक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता प्रसन्न कुमार को इसी कड़ी में सम्मानित भी किया गया है.इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नानक साईं फाउंडेशन के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह भाटिया ने बताया कि शिरडी में प्रथम साईं भक्त सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें झारखंड के अलावा दिल्ली,हरियाणा,छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से भी साईं भक्त शामिल होंगे.

उन्होंने बताया कि शिरडी में साईं बाबा की रामनवमी का उत्सव 25-26 मार्च को मनाया जा रहा है जिसमें देश-विदेश से साईं भक्तों का मेला लगने वाला है.इस उत्सव के दौरान महाराष्ट्र के परम साईं भक्त दासगणु जी महाराज के गांव उमरी जिला नांदेड़ से एक पैदल शोभायात्रा शिरडी व कोपरगांव आ रही है.इस यात्रा का नांदेड़ से रवाना होते समय नानक साईं फाउंडेशन के चेयरमैन पंढरीनाथ बोकारे एवं सभी स्थानीय समाजसेवी व साईं भक्तों ने भी स्वागत किया और उमरी से लेकर शिरडी तक जगह-जगह स्वागत किया जाना है.

भाटिया ने कहा कि झारखंड से साईं भक्तों को भी इस अवसर पर स्वागत और सम्मान का मौका मिले इसके लिए प्रयासरत हूं.उन्होने बताया कि शिरडी में झारखंड से 10 लोगों को समाजसेवा और साईं मार्ग के अनुसरण के लिए सम्मानित किया जाएगा. इसकी शुरुआत राजधानी रांची में प्रसन्न कुमार से हुई है और इसके अलावा जमशेदपुर से समाजसेवी और साईं भक्त केपी रविशंकर, राजकुमार लारोकर, विजय सिंह, आदर्श दोदराजका, कमल राव,राजा रजक, रामगढ़ से अमित सिन्हा,सरायकेला-खरसावां से राजेश सिंह और चाईबासा से शिवदास डे को चयनित किया गया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने बताया कि सभी को 24 मार्च तक शिरडी पहुंचने का निवेदन किया गया है ताकि उन्हें सम्मानित करने को लेकर सूचीबद्ध किया जा सके.इस कार्यक्रम की सफलता के लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं जिसमें पंढरीनाथ बोकारे, सुनील निकम, पंढरीनाथ पगार, पंकज लोढ़ा जैसे महाराष्ट्र के चर्चित पत्रकारों और समाजसेवियों का भी सहयोग मिल रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर