WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jharkhand plane crash update : चतरा में एयर एंबुलेंस हादसा के 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का इंजन

SHARE:

महुआ चुनने गए ग्रामीणों को जंगल में दिखाई दिया विमान का इंजन और अन्य मलबा

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित कासियातू-करमटांड जंगल में 23 फरवरी को हुए एयर एंबुलेंस हादसे से जुड़ा एक अहम सुराग 21 दिन बाद सामने आया है। रविवार को महुआ चुनने गए ग्रामीणों को जंगल में विमान का इंजन और कुछ अन्य मलबा दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिमरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इंजन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह इंजन मुख्य दुर्घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में मिला है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गौरतलब है कि 23 फरवरी को इसी इलाके में एक एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई थी, जिसमें पायलट समेत कुल सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के बाद से ही विमान के कुछ हिस्सों की तलाश की जा रही थी।

सिमरिया थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बरामद इंजन को पुलिस ने सुरक्षित कब्जे में ले लिया है और जांच टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इंजन मिलने से हादसे के कारणों का पता लगाने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर