फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में महाशिव रात्रि के अवसर पर श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, ईस्ट प्लांट बस्ती बर्मामाइंस में रविवार को भोले बाबा को जलाभिषेक को सुबह से श्रद्धालुओं को भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा शिवलिंग का भव्य श्रृंगार किया गया। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह संधू “ग्वाले” ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिव रात्रि के अवसर पर भोले बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया।

भक्तों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न इसके लिए वॉलेंटियर्स को तैनात किया गया था। वहीं संध्या समय में विशेष पूजन एवं आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं सोमवार 16 फरवरी को अमावस्या के अवसर पर मां काली की पूजा एवं भोग का आयोजन किया जाएगा। आज के कार्यक्रम।को सफल बनाने में विशेष रूप से राजीव कुमार झा, सुजीत, उमाशंकर बेरा, दुर्गानंद दुबे, उमेश, हरिश्चंद्र प्रसाद, अरुण प्रसाद, रणजीत, अजीत, अविनाश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version