1 से 15 मई 2026 तक आम नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर स्व-गणना के माध्यम से जानकारी दर्ज करा सकेंगे :- उपायुक्त
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
उपायुक्त राजीव रंजन ने गुरूवार को भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि झारखण्ड राज्य अंतर्गत जनगणना 2027 का प्रथम चरण दिनांक 16.05.2026 से 14.06.2026 तक संचालित किया जाएगा, इस दौरान मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी।
उन्होने बताया कि इस चरण से पूर्व आम नागरिकों की सुविधा हेतु स्व-गणना Self Enumeration) की व्यवस्था एक विशेष पोर्टल के माध्यम से दिनांक 01.05.2026 से 15.05.2026 तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे https://se.census.gov.in पर जाकर इस सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करते हुए निर्धारित अवधि में अपनी जानकारी स्वेच्छा से दर्ज करें।
उन्होंने बताया कि जनगणना के दौरान मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु विभिन्न अनुसूचियों के माध्यम से जानकारी एकत्र की जाएगी। इस क्रम में प्रगणकों द्वारा कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी संकलित की जाएगी।
प्रश्नावली (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना)
1. भवन नंबर (नगर/स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर)
2. जनगणना मकान नंबर
3. जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
4.जनगणना मकान की दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
5.जनगणना मकान की छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
6.जनगणना मकान का उपयोग (आवासीय/व्यावसायिक/अन्य)
7.जनगणना मकान की हालत (अच्छी/रहने योग्य/जर्जर)
8. परिवार क्रमांक
9. परिवार में सामान्यरू रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या
10. परिवार के मुखिया का नाम
11. परिवार के मुखिया का लिंग
12. क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य वर्ग से संबंधित है
13. मकान स्वामित्व की स्थिति
14. परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या
15. परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या
16. पेयजल का मुख्य स्रोत
17. पेयजल स्रोत की उपलब्धता
18. प्रकाश का मुख्य स्रोत
19. शौचालय की सुलभता
20. शौचालय का प्रकार
21. गंदे पानी की निकासी
22. स्नानगृह की उपलब्धता
23. रसोईघर तथा एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता
24. खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन
25. रेडियो/ट्रांजिस्टर
26. टेलीविजन
27. इंटरनेट सुविधा
28. लैपटॉप/कम्प्यूटर
29. टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन
30. साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड
31. कार/जीप/वैन
32. परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज
33. मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी सूचना हेतु)
उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके आधार पर विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन किया जाता है। अतः सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान कर इस कार्य में सहयोग करें। उपायुक्त ने आम जनता, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया से अपील की कि वे जनगणना 2027 को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होने बताया जिला प्रशासन के द्वारा जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए 22 जनगणना पदाधिकारी, 15 सहायक चार्ज पदाधिकारी बनाये गये है।
11 चार्ज प्रखंड हेतु एवं 4 चार्ज शहरी क्षेत्रों हेतु बनाये गये है। जिला में कुल 4809 मकान सूचीकरण ब्लाॅक बनाया गया है। प्रत्येक 6 सौ से 8 सौ आबादी पर 1 मकान सूचीकरण ब्लाॅक निर्धारित किया गया है। कुल 4602 (10 प्रतिशत रिजर्व) प्रगणक सहित 778 सुपरवाईजर जनगणना कार्य में लगाये गये है। जिनके प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है।
द्वितीय चरण में प्रथम चरण के मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के सत्यापन उपरांत 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक प्रगणकों के द्वारा जनसंख्या की जनगणना का कार्य किया जाएगा।
आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन के अलावे उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त संतोष गर्ग, जिला परिवहन पदाधिकारी धन्नजय, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मोजाहिद अंसारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, सहित विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि व अन्य कर्मी उपस्थित थे।
एक नजर में समझें जनगणना 2027: स्व-गणना प्रक्रिया (झारखण्ड)
अब आप खुद से मोबाइल/लैपटॉप पर अपनी जनगणना की जानकारी भर सकते हैं। पूरा प्रोसेस 4 भाग में है।
भाग 1: पोर्टल में प्रवेश एवं पंजीकरण
1. *वेबसाइट*: https://se.census.gov.in पर जाएं
2. *क्षेत्र चुनें*: राज्य = झारखण्ड, अपना क्षेत्र सेलेक्ट करें
3. *कैप्चा*: स्क्रीन पर दिख रहा कोड डालें
4. *परिवार पंजीकरण*:
– मुखिया का नाम भरें
– 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालें
– ईमेल आईडी (जरूरी नहीं)
ध्यान दें*: पंजीकरण के बाद नाम बदल नहीं सकते। एक परिवार = एक ही मोबाइल नंबर
भाग 2: सत्यापन एवं स्थान की पहचान
1. *भाषा*: अपनी पसंदीदा भाषा चुनें
2. *OTP*: मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें
3. *स्थान विवरण*: जिला चुनें, पिन कोड डालें, गांव/शहर/वार्ड भरें
4. *मैप पर निवास*: डिजिटल मैप पर लाल मार्कर को खींचकर अपने घर की सही लोकेशन सेट करें और पुष्टि करें
भाग 3: डेटा दर्ज करना और अंतिम प्रस्तुतीकरण
1. *प्रश्नावली*: मकान, मुखिया और परिवार की सभी जानकारी भरें
2. *सहायता*: शंका हो तो FAQ और टूलटिप्स देखें
3. *पूर्वावलोकन*: ‘Preview’ में सारी जानकारी चेक करें, गलती सुधारें
4. *सबमिट*: “पुष्टि करें और सबमिट करें” पर क्लिक करें
ध्यान दें: एक बार सबमिट के बाद कोई बदलाव नहीं होगा
भाग 4: SE ID का सृजन और सत्यापन*
1. *SE ID मिलेगी*: सबमिट के बाद 11 अंकों की स्व-गणना पहचान संख्या मिलेगी। ये SMS से भी आएगी
2. *प्रगणक को दिखाएं*: जब Census वाला आपके घर आए तो SE ID बताएं
3. *सत्यापन*:
– SE ID मैच हुई तो डेटा स्वीकार
– मैच नहीं हुई तो प्रगणक दोबारा जानकारी लेंगे.

