WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न समूहों से संवाद स्थापित किया

SHARE:

स्वरोजगार, कृषि, कला के क्षेत्र में उनके कार्यों को देखा, स्कूल, कुपोषण उपचार केन्द्र का किया निरीक्षण

ग्रामीणों को हर संभव सहयोग को लेकर किया आश्वस्त, बोले… सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें और प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा, विकास कार्यों की नई लकीर खीचें : उपायुक्त

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान द्वारा साप्ताहिक क्षेत्र भ्रमण के अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी का सघन दौरा किया गया. इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न समूहों, किसानों, महिला उद्यमियों एवं शिल्पकारों से सीधा संवाद स्थापित कर उनके कार्यों को देखा तथा उन्हें और बेहतर करने हेतु मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

स्थानीय उद्यमिता और शिल्प को बढ़ावा देने पर बल

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने मुसाबनी प्रखंड मुख्यालय में संचालित हस्तकरघा केन्द्र का दौरा कर वहां कार्यरत महिलाओं से संवाद किया. उन्होंने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों, उनकी आय, विपणन की उपलब्धता एवं भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की. अधिकारियों ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

शिल्प एवं कृषि क्षेत्र का गहन अवलोकन

कुईलिसुता गांव में डोकरा शिल्प समिति, बंबू आर्ट क्राफ्ट एवं सॉस मेकिंग इकाइयों का निरीक्षण किया गया, जहां परंपरागत कला को आजीविका के रूप में अपनाने वाले शिल्पकारों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समझा गया. इसी क्रम में पारूलिया एवं गोहला गांव में संचालित फार्मिंग क्लस्टर का भी निरीक्षण किया गया. यहां स्थानीय किसानों से बातचीत कर जिला के वरीय पदाधिकारियों ने प्राकृतिक संसाधनों के आधार पर कृषि को लाभकारी बनाने के उपायों पर चर्चा की और उन्हें नवाचारों को अपनाने हेतु प्रेरित किया.

पोषण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदलाव की पहल

फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के अंतर्गत गोहला गांव में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा संचालित मानसी कार्यक्रम का निरीक्षण किया. यह कार्यक्रम माताओं, नवजात शिशुओं के पोषण एवं स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करता है. अधिकारियों ने कुपोषण से उबर चुके बच्चों की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया तथा सिकल सेल जाँच एवं उपचार प्रक्रिया की समीक्षा की. उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से फील्ड स्तर पर आ रही चुनौतियों पर चर्चा की तथा सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के सुझाव दिए.

योजनाओं की पहुँच पर सुनिश्चित कराने का विशेष निर्देश

इस भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की भी समीक्षा की और उपस्थित प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी और लाभ हर योग्य व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुँचे. उन्होंने पारदर्शी एवं जनसंवेदनशील प्रशासन की आवश्यकता पर बल दिया.

समावेशी विकास की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता

क्षेत्र भ्रमण में न केवल योजनाओं की समीक्षा का अवसर था, बल्कि स्थानीय समुदायों के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी थी. जिला प्रशासन की यह कोशिश है कि आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में उद्यमिता, कृषि, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सतत् एवं समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सके.

मौके पर बीडीओ सुश्री अदिति गुप्ता, सीओ श्री ऋषिकेश मरांडी तथा जिला स्तरीय व प्रखंड के अन्य पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान, कला क्षेत्र से जुड़े ग्रामीण सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांडा, एमओआईसी, डीपीएमयू की टीम व अन्य भी उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर