आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश, कई समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा दुकान आवंटन, पेंशन भुगतान, रोड, पारिवारिक विवाद, मनरेगा से संबंधित, स्कूल का फीस, और जमीन का म्यूटेशन, विद्यालय परिसर में जल का जमाव, मंइयां सम्मान योजना का लाभ, पेयजल, आर्म्स लाइसेंस समेत जनहित, बिजली से जुड़ी अन्य समस्याओं एवं मांगों से संबंधित लगभग 45 आवेदन समर्पित किए गए।

उपायुक्त द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया। सभी विभागीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करेंगे। विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version