फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित डीबी रोड विश्वकर्मा मंदिर के पास श्री श्री 108 बाबा बिहारी दास दयालू मंदिर कमेटी की ओर से छठ को लेकर निःशुल्क लौकी का वितरण किया गया.
स्थानीय व्रतियों ने कमेटी के इस कार्य की सराहना की. यह कार्य हर वर्ष किया जाता है.इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक गुप्ता, रुपेश गुप्ता, बीरेंद्र, ईश्वर ठाकुर, अंगद राय, सुजीत गुप्ता, लक्ष्मण साव, संजय सिंह और निरंजन रजक उर्फ लालू ने सहयोग निभाया.
