Breaking News
Jamshedpur Cgpc : डॉ मुकुल पांडे हर रविवार को श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र ओपीडी में अपनी निशुल्क देंगे सेवाएं Jamshedpur : गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी से जुड़ें युवा, शब्द गुरु के संदेश को जीवन में उतारें : जमशेदपुरी Tribute to Jharkhand Minister : गिरिडीह समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना Jamshedpur : Tata Steel Hot Strip Mill JDC ने डोबो स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश Delhi/Jamshedpur : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की राह होगी आसान! सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की अहम मुलाकात Sikhism in Tamil Nadu : ਤਾਮਿਲ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਕੈਪਟਿਵੇਟਿੰਗ ਸਿੰਪਲ ਹਾਰਟਸ’ ਹੋਈ ਜਾਰੀ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डॉक्टर टीसी जॉन मेमोरियल चैरिटेबल फाउंडेशन के यूनियन की चुनाव प्रक्रिया संपन्न, राकेश्वर पांडे लगातार चौथी बार चुने गये अध्यक्ष, परविंदर सोहल और मनोज को ये मिली जिम्मेदारी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

द जमशेदपुर हॉस्पिटल एम्पलाइज यूनियन (इंटक से संबंधित एफीलिएशन नंबर – 12454, रजिस्ट्रेशन नंबर – 140/07 झारखंड) की यूनिट डॉक्टर टी सी जॉन मेमोरियल चैरिटेबल फाउंडेशन के यूनियन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई थी। मतदान की प्रक्रिया में कुल सात सदस्य उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र लिये थे, जिसमें दो सदस्यों ने अपना नामांकन वापस ले लिया और यह चुनाव निर्विरोध कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में हो गया। इस चुनाव में राकेशवर पांडे जी को लगातार चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया है। इस चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू रूप से करवाने की जिम्मेदारी चुनाव पदाधिकारी परबिंदर सिंह सोहल (वरीय उपाध्यक्ष, गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन) एवं सह चुनाव पदाधिकारी सतनाम सिंह (वाइस प्रेसिडेंट, गोलमुरी टिन प्लेट वर्कर्स यूनियन) को दी गई थी। चुनाव की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हुई।

इनका किया गया सह योजन, दो ने लिया नाम वापस

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस चुनाव में कुल पांच कार्यकारिणी के सदस्य निर्वाचित हुए, जिन्होंने राकेश्वर पांडे, मनोज कुमार सिंह एवं परबिंदर सिंह सोहल का सहयोजन ( को-अप्शन ) किया। कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में बीरबल मुखी, जोलेस मुखी, मणि भूषण मोहंती, प्रशांतो महतो और सोमनाथ पोद्दार निर्वाचित हुए हैं। इस बार नई कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में प्रशांत महतो एवं जोलेश मुखी निर्वाचित हुए हैं। पिछली कमेटी के ओम नारायण त्रिवेदी एवं गोपीनाथ कुंडू, जिन्होंने अपना फार्म वापस ले लिया था।

नई कार्यकारिणी पर एक नजर

अध्यक्ष- राकेश्वर पांडे
महामंत्री- मनोज कुमार सिंह
कोषाध्यक्ष – परबिंदर सिंह सोहल
1. बीरबल मुखी ( अस्सिटेंट सेक्रेट्री)
2. मणि भूषण मोहंती (वाइस प्रेसिडेंट)
3. सोमनाथ पोद्दार ( सेक्रेटरी )
4. जोलेश मुखी कार्यकारिणी सदस्य
5. प्रशांतो महतो
कार्यकारिणी सदस्य

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर