फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी अमित श्रीवास्तव ने प्रेस बयान जारी करते हुए मानगो नगर निगम के पद पर सुधा गुप्ता को भारी मतों से विजय दिलाने के लिए मनगो के तमाम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि अब मानगों के मूलभूत जन-समस्याओं का विकास होगा। अमित श्रीवास्तव ने सभी मानगों निवासियों को शुभकामना भी दिया। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न होने के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version