फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के उलीडीह ओपी अंतर्गत डिमना रोड उमा टिफिन के पास सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया. जब बाइक से आए अपराधियों ने कार सवार विक्की सिंह राजपूत पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में विक्की को दो गोलियां लगी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.
लोगों ने विक्की को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है विक्की के दाएं और बाएं हाथ में तीन गोलियां लगी है. इधर, सूचना पकार उलीडीह ओपी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. विक्की जमीन का कारोबार करता है, इसके अलावा वह दूध का भी कारोबार कर रहा है.



