Breaking News
Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो के भव्य रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रह, युवाओं में दिखा जोश Jamshedpur : DBMS College of Education में बीएड विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट मार्गदर्शन सत्र Jamshedpur : बागबेड़ा और नामदा बस्ती गुरुद्वारा में श्रद्धा के साथ मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव Jamshedpur : रंगरेटा महासभा ने बढ़ाया संगठन का दायरा, दलजीत सिंह बने नौजवान सभा झारखंड के प्रधान Jamshedpur : सोनारी के मैदान से स्थानीयों को बेदखली पर सरयू राय सख्त, बोले – मामले का समाधान कराएंगे Jamshedpur : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को महेंद्र पांडेय ने दी बधाई
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा और नामदा बस्ती गुरुद्वारा में श्रद्धा के साथ मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव

SHARE:

सीजीपीसी ने दोनों गुरुद्वारा कमेटियों की टीम को किया सम्मानित, संगत से गुरु ग्रंथ साहिब जी के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के बागबेड़ा और नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दोनों गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समागम में बड़ी संख्या में संगत ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के पदाधिकारियों ने गुरुद्वारा कमेटियों एवं विभिन्न सभाओं के सदस्यों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बागबेड़ा गुरुद्वारा साहिब में गुरुद्वारा कमेटी एवं सिख स्त्री सत्संग सभा के सहयोग से आयोजित समागम में सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, मुख्य सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सेंट्रल स्त्री सभा की प्रधान रविंदर कौर, परमजीत कौर बैग तथा बागबेड़ा स्त्री सत्संग सभा की प्रधान जोगिंदर कौर समेत अन्य को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

समागम को संबोधित करते हुए भगवान सिंह ने संगत को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश उत्सव की बधाई दी। उन्होंने संगत से गुरु ग्रंथ साहिब जी के दिखाए मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बागबेड़ा क्षेत्र में सिख आबादी कम होने के बावजूद गुरुद्वारा साहिब का बेहतर रखरखाव किए जाने पर गुरुद्वारा कमेटी की सराहना की।

सीजीपीसी चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी परिसर में निर्माणाधीन अस्पताल की जानकारी संगत के साथ साझा की और अस्पताल निर्माण में सहयोग की अपील की। इस दौरान सेंट्रल कमेटी की ओर से बागबेड़ा गुरुद्वारा के प्रधान बलकार सिंह एवं उनकी टीम को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

समागम को सफल बनाने में प्रधान बलकार सिंह, फौजी सिंह, जगजीत सिंह तथा स्त्री सत्संग सभा की प्रधान जोगिंदर कौर की पूरी टीम सक्रिय रही। कार्यक्रम का संचालन सोनारी गुरुद्वारा के चेयरमैन गुरदयाल सिंह ने किया।

नामदा बस्ती गुरुद्वारा में भी उल्लास के साथ मनाया गया प्रकाश उत्सव

नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब में गुरुद्वारा कमेटी, सिख स्त्री सत्संग सभा एवं नौजवान सभा के सहयोग से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, मुख्य सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सेंट्रल स्त्री सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर, प्रधान बलविंदर कौर, आशा कौर, जसबीर कौर समेत अन्य सदस्यों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में भगवान सिंह ने संगत को प्रकाश उत्सव की बधाई देते हुए नामदा बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान एवं सीजीपीसी के संयुक्त महासचिव दलजीत सिंह तथा उनकी पूरी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर सरदार शैलेंद्र सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी परिसर में निर्माणाधीन अस्पताल की जानकारी देते हुए संगत से सहयोग की अपील की। सीजीपीसी की ओर से नामदा बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान दलजीत सिंह एवं उनकी टीम को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान दलजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, परमजीत सिंह, रणजीत सिंह कल्लू, रणजीत सिंह, नौजवान सभा के प्रधान रणजीत सिंह, अमरीक सिंह तथा स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बलविंदर कौर समेत पूरी टीम सक्रिय रही। समागम का संचालन गुरुद्वारा के प्रधान दलजीत सिंह एवं महासचिव सुखविंदर सिंह ने किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर