WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गोलमुरी जॉगर्स पार्क काली पूजा समिति का हुआ विस्तार, विद्या भूषण मिश्रा बने अध्यक्ष, सेवनिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर होंगे मुख्य संरक्षक

SHARE:

नव युवक चेतना मंच की माताएं और वृद्धाश्रम की महिलाएं करेंगी सामूहिक उद्घाटन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के गोलमुरी जॉगर्स पार्क में इस वर्ष नवयुवक चेतना मंच द्वारा आयोजित काली पूजा में अनोखी पहल की जा रही है। समिति ने शहर की 5 सम्मानित महिलाओं, वृद्धाश्रम की 5 माताओं और पूजा समिति के सदस्यों की माताओं को सामूहिक रूप से काली पूजा पंडाल का उद्घाटन करने का अवसर दिया है। इस पहल के माध्यम से समाज में मातृशक्ति की भूमिका को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

नवयुवक चेतना मंच के अध्यक्ष के रूप में विद्या भूषण मिश्रा को चुना गया है, जबकि पूर्व पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस वर्ष के आयोजन के मुख्य संयोजक डॉ. कुंदन सिंह होंगे। पंडाल का भव्य उद्घाटन 30 अक्टूबर को किया जाएगा, जबकि 31 अक्टूबर की मध्यरात्रि को काली पूजा की विशेष आरती आयोजित की जाएगी। इसके बाद 2 नवंबर को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके साथ ही, 30 अक्टूबर से मेले का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शहर के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नवयुवक चेतना मंच का यह प्रयास मातृशक्ति के योगदान को सम्मानित करने और समाज में समर्पण और एकजुटता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान उमेश प्रसाद, अरविंद पांडेय, पप्पू उपाध्याय, मंटू तिवारी, बिनोद सिंह, अप्पू तिवारी, दिलीप केशरी, जेपी सिंह, अंकित आनंद, ऋषभ सिंह, विशु सिंह, अरुण शुक्ला, अशोक राय, जय सिंह यादव, अनुराग मिश्रा, मनीष मिश्रा, सुरेन्द्र चौधरी, विनीत सिंह, दीपू श्रीवास्तव, छोटू श्रीवास्तव, नागेश राव, विक्रांत सिन्हा समेत अन्य मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर