फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के प्रखंड इलाके में सरकारी जमीन (भूखंड) पर लाखों का गोलमाल हो रहा है. चाहे वह लीज हो या सबलीज? नियम कानून को देखने वाले उत्तराधिकारी धनशक्ति लेकर मालामाल हो रहे है. एक स्कूल जमीन में कुछ दिन पहले प्रशासन ने कार्रवाई की थी. यह खबर हड़कंप मचाने वाली थी. तब थाना प्रभारी अलग थे और सीओ भी. नियम कानून की यहां धज्जियाँ उड़ रही हैं. स्कूल के आसपास शराब दुकान खोलना नियम के विरुद्ध है. इससे बस्तीवासी भी प्रताड़ित है.
राष्ट्रपति के आगमन पर यहां गरीब लोगों को उजाड़ा गया था. आज सब वही भूखंड पर बसे हुए है. अपनी जीविका चला रहे है. फतेह लाइव की यह खबर किसी की जीविका पर सवाल नहीं उठाती है, लेकिन इस बात को पुख्ता प्रमाण करती है कि जिस सरकारी मैदान को कुछ दिन पहले सरकारी जमीन घोषित कर विभाग ने बोर्ड लगाया था. उसे जड़ से उखाड़ दिया गया है. एक तथाकथित व्यक्ति जो सिंह से ऊपर भी बना हुआ है, वह आसपास किसी को नहीं भटकने देना चाहता है. उसके काम करने वाले मजदूर कई तथाकथित लोगों के संपर्क में है. धमकी दी जा रही है. इलाका पूरा सन्न है की यह आधा मैदान किसे मिलेगा?
अगला खुलासा जल्द

