Jamshedpur : छात्रों की मेहनत पर पानी फेर रही सरकार की लापरवाही : अपर्णा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस की महासचिव अपर्णा गुहा ने कहा कि ‘नीट’ परीक्षा पेपर लीक मामले ने एक बार फिर केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण परीक्षा में लगातार हो रही अनियमितताएं और पेपर लीक की घटनाएं बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है.

प्रेस को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है. देशभर के छात्र दिन-रात मेहनत कर डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन सरकार की लापरवाही और भ्रष्ट व्यवस्था के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अपर्णा ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होना यह साबित करता है कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में असफल रही है. युवाओं का भरोसा सरकारी संस्थाओं से उठता जा रहा है, जो बेहद गंभीर विषय है. मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें