Jamshedpur : गोविंदपुर में टाटा स्टील के प्लांट के पास नाले में युवक की लाश मिली

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत टाटा स्टील के बीपीआरएस प्लांट के बगल में स्थित नाले से एक लाश बरामद की गई है. उक्त लाश की पहचान जोजोबेड़ा का रहने वाला भूषण मुखी के रुप में हुई. भूषण मुखी करीब 40 साल का था.

वह मानसिक तौर पर बीमार चल रहा था. उसके पिता सब्जी के विक्रेता है. बताया जाता है कि युवक आसपास के इलाके में घुमता था. उसी दौरान शायद वह नाला में गिर गया, जिससे उसके पानी में दम घूंटने से उसकी मौत हो गयी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भूषण मुखी के शव को देर शाम को नाले से निकाला गया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें