Jamshedpur : कारगिल विजय दिवस पर ‘यात्रा – एक नई जीवन की शुरुआत’ संस्था ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कारगिल विजय दिवस पर सामाजिक संस्था “यात्रा – एक नई जीवन की शुरुआत” की अध्यक्ष रीना सिंह के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया तथा उनके अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को स्मरण किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक विजय का पर्व नहीं, बल्कि उन अमर वीरों के अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया तथा शहीदों के सम्मान में “जय हिंद” और “भारत माता की जय” के उद्घोष लगाए।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें