फतेह लाइव, रिपोर्टर.
आजसू पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत मानगो स्थित कुंवर बस्ती में आयोजित आजसू यूथ के मिलन समारोह में सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी युवाओं ने पार्टी की नीति, सिद्धांत एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ लेते हुए पार्टी हित एवं झारखंड के जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानगो मंडल अध्यक्ष अजय उपाध्याय ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन निर्भय पांडेय ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह एवं केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं का आजसू से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि राज्य का युवा झारखंड के बेहतर भविष्य और जनहित की राजनीति के लिए आजसू पर विश्वास जता रहा है। उन्होंने नवसदस्यों से संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने और जनता के बीच रहकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि “युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। आज मानगो की कुंवर बस्ती से जिस उत्साह के साथ युवाओं ने आजसू परिवार की सदस्यता ग्रहण की है, वह पूर्वी सिंहभूम में संगठन के बढ़ते जनाधार का स्पष्ट संकेत है। आने वाले दिनों में हजारों युवा आजसू से जुड़ेंगे और झारखंड के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करेंगे।”
केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि “आजसू युवाओं को नेतृत्व देने वाली पार्टी है। संगठन से जुड़ने वाला प्रत्येक युवा झारखंड के विकास, सम्मान और जनसरोकारों की लड़ाई का सिपाही है। हमें पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाना है।”
इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, जिला उपाध्यक्ष चंद्रेश्वर पांडेय, युवा आजसू जिला प्रभारी मंटू शुक्ला तथा विकास महतो ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नवसदस्यों का स्वागत किया और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इन्होंने पकड़ा आजसू का दामन
पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में मुख्य रूप से निर्भय पांडेय, रोहित तिवारी, नितेश तिवारी, राहुल गुप्ता, आस्तिक कुमार , सूरज कुमार, स्वस्तिक सोनी, अंकित कुमार शर्मा, मनोहर कुमार, राजन कुमार, दीपेश पांडेय, सुमित सिंह, विश्वजीत कुमार, सरोज कुमार, निशांत कुमार, पिंटू सिंह, पवन पांडे, अमित पांडेय, शुभम् गुप्ता, अमर किशोर समेत अन्य आजसू की सदस्यता लिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










