WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : ग्रामीण जलापूर्ति की मांग पर ग्राम विकास संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन, विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार की चेतावनी, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में पिछले 9 वर्षों से बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना के अधर में लटक जाने की वजह से लाखों लाख प्रभावित लोगों ने ग्राम विकास संघर्ष समिति के बैनर तले एक दिवसीय प्रदर्शन कर आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया है। जल्द से जल्द इस दिशा में पहल नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जिला पूर्ति योजना का शिलान्यास किया गया। लक्ष्य निर्धारित किया गया की 3 वर्षों में योजना को पूर्ण कर नल के द्वारा लोगों को पीने का पानी घर तक पहुँचाया जाएगा, पर 9 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह योजना अधर में लटकी हुई है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : तारकंपनी गुरुद्वारा का नया दरबार हॉल संगत को सुपुर्द, गावहो सच्ची बाणी में पुरुस्कार लाने वाली जसप्रीत कौर सम्मानित

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बागबेड़ा, कीताडीह, घाघीडीह क्षेत्र का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। लोगों को कई किलोमीटर सफर तय करने के बाद पीने का पानी नसीब होता है। इस योजना के आधार में लटक जाने से लगभग डेढ़ लाख की आबादी पीने के पानी को तरस रही है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार आंदोलन का रूप अख्तियार किया गया, पर निष्कर्ष शून्य निकला। थक हारकर ग्रामीणों ने ग्राम विकास संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्व जिला परिषद किशोर यादव के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन बागबेड़ा दुर्गापूजा मैदान के समक्ष किया। जहां उन्होंने निर्णय लिया कि अगर विधानसभा चुनाव के पूर्व इस योजना को धरातल पर नहीं उतारा गया तो क्षेत्र के लोग वोट का बहिष्कार करेंगे। जानकारी देते हुए पूर्व जिला परिषद किशोर यादव ने कहा कि राज्य सरकार, पीएचडी विभाग कार्यपालक एजेंसी इस अधूरे कार्य के लिए सभी दोषी हैं। उन्होंने कहा कि लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं और विभाग पूरी तरह से मौन है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले अगर इस योजना के तहत लोगों के घर तक पानी नहीं पहुंचा तो सभी वोट का बहिष्कार करेंगे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर