मानगो के बाद मनीफिट में भी संगत ने दिखाई एका, सर्वसम्मति से हुई चुनावी प्रक्रिया 

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के गुरुद्वारों में इन दिनों चुनावी मौसम (रूत) आया हुआ है. कुछ गुरुद्वारों को छोड़ लगभग सभी गुरुद्वारों में वैसाखी से पूर्व प्रधान का चुनाव होना है. ऐसे में मंगलवार को मनीफिट गुरुद्वारा में चुनावी प्रक्रिया स्थानीय संगत की मौजूदगी में सर्वसम्मति से संपन्न हुई. यहां भी पिछले दिनों मानगो गुरुद्वारा की तरह संगत ने एका कायम करते हुए मिसाल पेश की, जहां राजेंद्र सिंह को प्रधान पद की सेवा सौंपी गई. राजेंद्र सिंह का कार्यकाल 2026 से 2029 की 31 मार्च तक का होगा. इसी दौरान सिख स्त्री सत्संग सभा का चुनाव भी हुआ, जिसमें सोखी कॉलोनी की जसबीर सिंह को प्रधानगी की कमान सौंपी गई.

इससे पूर्व राजेंद्र सिंह सिख नौजवान सभा के प्रधान थे. उन्होंने तीन साल सेवा पूरी की. बहरहाल, मंगलवार को चुनाव को लेकर संगत का जुटान हुआ. जहां राजेंद्र सिंह ने नौजवान सभा का कार्यकाल पूरा होने पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान अमरीक सिंह को अपना इस्तीफा दिया. इसके बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई. जहां प्रधान अमरीक सिंह ने सोहन सिंह का नाम मेन कमेटी के प्रधान के लिए आगे किया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने राजेंद्र सिंह को प्रधान की सेवा देने की बात रखी, जिसपर बोले सोनिहाल सतश्री अकाल के जयकारे के साथ सभी ने सहमति प्रदान की. इसके बाद दूसरे उम्मीदवार सोहन सिंह को मीत प्रधान चुन लिया गया.

वहीं, सिख स्त्री सत्संग सभा के लिए प्रधान जसबीर कौर को कमान सौंपी गई. इस दौरान पलविंदर कौर और बब्बी कौर को कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं, सभा की पूर्व प्रधान सोखी कॉलोनी की परविंदर कौर को चेयरमैन बनाया गया. गुरुद्वारा के नए प्रधान राजेंद्र सिंह और सभा की प्रधान जसबीर कौर ने बताया कि शीघ्र ही वह अपनी कमेटी का विस्तार करेंगे और सभी को साथ लेकर गुरु घर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. इसी बीच नौजवान सभा के प्रधान चुने जाने की प्रक्रिया को वैसाखी में पूरी करने की बात कही.

इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान देवेंद्र सिंह बिल्ला, हरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह सन्नी, तरसेम सिंह, करम सिंह सरली, मंजीत कौर, बयंती कौर, लवली कौर, रंजीत कौर, हरभजन कौर (पप्पी), सोनी कौर समेत काफी संख्या में स्थानीय संगत मौजूद थी.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version