फतेह लाइव, रिपोर्टर.
केंद्रीय बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने इसे जनकल्याणकारी, विकासोन्मुखी और आत्मनिर्भर भारत को सशक्त करने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग—सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूरा करता है।
कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि इस बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन और डिजिटल अर्थव्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी गई है। किसान कल्याण, एमएसएमई को मजबूती, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देंगे।
उन्होंने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को साकार करता है। यह बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
अंत में उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आम जनमानस की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला है और देश को प्रगति के नए आयाम देगा।
