फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित हो समाज भवन में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन तेली साहू महासभा के अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया. इसमें साहू समाज के सदस्य शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत तिलेश्वर साहू की पुण्यतिथि के अवसर पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा को शांति के लिए रखा गया.

होली मिलन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय तेली साहू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू रांची से उपस्थित हुए. होली गायन के कलाकारों द्वारा होली गायन एवं फगुआ गाया गया. महिला दिवस के अवसर पर समाज की महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से बिंदु देवी, इंदु देवी, रिया देवी, किरण देवी को अंग वस्त्र प्रदान किया गया.

समाज के सभी सदस्यों ने आपस में रंग गुलाल अबीर लगाकर एक दूसरे को बधाई एवं होली की शुभकामनाएं दी. होली मिलन के उपरांत सुरुचि भोज का आयोजन भी कमेटी के द्वारा किया गया. सभी सदस्यों ने सुरुचि भोजन किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के सदस्यों में राज किशोर प्रसाद, कुंदन लाल गुप्ता, शशिकांत महाराज, अनिल साहू, नागेंद्र गुप्ता, रामविलास, प्रमोद गुप्ता, भोलानाथ साहू, भोलेनाथ गौरी, विनोद गुप्ता, संतोष गुप्ता, पारस साहू, प्यारेलाल शाह, जयशंकर शाह, पिंटू गुप्ता, हरिशंकर साहू, सुनील साहू, मुन्ना साहू, सिंघेश्वर साहू, रामविलास साहू, हरिहर प्रसाद, मुन्नीलाल महाराज आदि उपस्थित हुए.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version