फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत भाटिया पार्क के पास बुधवार शाम चेकिंग दौरान भागने के क्रम में एक बाइक चालक ने बिष्टुपुर यातायात थाना के चालक जवाहर पासवान को टक्कर मार दी। इस घटना में जवाहर पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, बाइक चालक को पुलिस ने धर दबोचा। जवाहर होमगार्ड का जवान है और बिष्टुपुर यातायात थाना में चालक है। घटना बुधवार दोपहर चार बजे की बताई जा रही है। फिलहाल जवाहर की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
