WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सम्मानित हुए बारीगोड़ा एसयूवी के होनहार बच्चे

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बारीगोड़ा स्थित सामुदायिक उच्च विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें (2024-25) जैक बोर्ड में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, मेडल व प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला आफजाई किया गया. इस मौके पर टाटा मोटर्स शिक्षा प्रसार केंद्र के वित्त पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, प्रोजेक्ट अधिकारी एस. दुर्गा व एचआर विभाग में प्रशिक्षु नेहा कुमारी बतौर अतिथि मौजूद थी.

अजय कुमार सिंंह ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उनसे आगे भी हरेक क्षेत्र में अव्वल रहने की बात कही. एस. दुर्गा ने बच्चों को एक लक्ष्य निर्धारित करके पठन-पाठन करने की सलाह दी. वहीं नेहा कुमारी ने कहा कि हरेक मां-पिता का सपना होता है उनकी संतान आगे बढ़े, कुछ बेहतर करें जिसे बच्चों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए. विद्यालय प्रभारी एके श्रीवास्तव ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य में शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ उनके अभिभावकों की भूमिका को भी अहम बताया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम का संचालन एमएन पिंगुआ व धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक डीके सिंह ने किया. इसे सफल बनाने में एसके सिन्हा, डीके सिंह, इंदु कुमारी, पी. वर्मा, मीना पिंगुवा, सीमा कुमारी, श्वेता कुमारी, रत्ना कुमारी, अंजू कुमारी, रेणु कुमारी, पुनम कुमारी, गणेश माझी, संजय तिवारी, सालो माझी, प्रभा मुखी व स्कूली बच्चों की सराहनीय भूमिका रही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर