फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर जिले में लगातार गिरते तापमान और शीतलहर की बढ़ती तीव्रता को देखते हुए ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने जिला उपायुक्त से जरूरतमंद नागरिकों की सुरक्षा के लिए व्यापक स्तर पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है. उन्होंने प्रशासन से विशेष अभियान चलाकर ठंड से बचाव करने में सक्रिय और संवेदनशील भूमिका में आने की माँग की है.

सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन परिसर, फुटपाथों और खुले में रात बिताने वाले लोगों की बस्तियों में नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था की जाये. खासकर उन स्थानों को प्राथमिकता दी जाये, जहां बेघर लोग, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा-ठेला चालक और रात में काम करने वाले श्रमिक अधिक संख्या में रहते या आवाजाही करते हैं.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version