फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया. अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम अष्टभुजायनी रखी गई थी. इस अवसर पर कला, विशिस्ट साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा एवं खेल से जुड़ी सम्मानित महिलाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्बी घोष एवं विशिष्ट महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

कार्यक्रम के दौरान यह विचार प्रमुख रूप से उभरा कि जैसे देवी की आठ भुजाएँ शक्ति, करुणा, ज्ञान और संरक्षण का प्रतीक हैं. वैसे ही आज की सशक्त महिलाएँ भी जीवन के अनेक आयामों को समान दक्षता से निभा रही हैं. आज की महिला केवल एक माँ की भूमिका तक सीमित नहीं है, बल्कि वह एक इंजीनियर, डॉक्टर, कॉर्पोरेट अधिकारी, उत्कृष्ट खिलाड़ी, श्रेष्ठ समाजसेविका, सक्षम राजनीतिज्ञ, स्वर साधिका तथा साहित्यसेवी के रूप में भी समाज को नई दिशा दे रही है.

आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन के शिखर पर स्थापित करते हुए और शिक्षा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने वाली ऐसी विभूतियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाली महिलाओं में समाज सेविका रत्ना भट्टाचार्या, संस्कृति कर्मी कृष्णा सिन्हा, चिकित्सक आशा गुप्ता, अध्यात्मिक गुरु अंजू बहन, शिक्षा से सोमा बनर्जी, जिला पार्षद कविता परमार, कलाकार मीरा दत्ता, गोल्फ चैंपियन अल्का गर्ग, उद्यमी पुष्पा तिर्की, रेल इंजन चालक पूजा कुमारी, ईको वार्रिएर गरिमा रोहिला, यूथ आइकॉन तनुश्री दत्ता और रीता अग्रवाल चोकलेट नानी से विख्यात थी. डी.बी.एम.एस. ट्रस्ट की संरक्षिका भानुमती नीलकंठन एवं सह-अध्यक्ष ललिता चंद्रशेखर ने दक्षिण भारतीय महिला समाज की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान प्रदान किया है.

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक युग की महिला बहुआयामी प्रतिभा की धनी है और वह समाज के हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने इन प्रेरणादायी महिलाओं के योगदान को सम्मानित कर समाज के समक्ष एक सकारात्मक संदेश प्रस्तुत किया.

कार्यक्रम का संचालन अंजली और जसनीत ने किया. इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष डॉ.बी.चंद्रशेखर, ट्रस्ट की सह -अध्यक्षा ललिता चंद्रशेखर, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, प्रशासनिक सचिव सतीश सिंह, सह-सचिव सुधा दिलीप , प्राचार्या डॉ.जूही समर्पिता एवं उप-प्राचार्या डॉ.मोनिका उप्पल सहित सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे. कार्यक्रम डॉ.सूरीना भुल्लर सिंह के नेतृत्व में हुआ. धन्यवाद ज्ञापन अर्तिका ज्योति ने किया. कॉलेज के सपोर्ट स्टाफ सुजाता चाँद, जुली दीप, सुनीता, बंदना, मालती, प्रिया को सम्मानित सेतु डी.बी.एम.एस. कॉलेज अलूमनाई संघ द्वारा किया गया.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version