फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में जन सेवा संघ ट्रस्ट की टीम ने टेल्को इंजन पार्क के पास घायल अवस्था में पड़े एक सांड का उपचार किया। जानकारी के अनुसार, सांड कई दिनों से घायल अवस्था में था और उसका मन एग्रेसिव होता जा रहा था।

जन सेवा संघ ट्रस्ट के टीम को जैसे ही इसकी सूचना मिली, उन्होंने तुरंत उस स्थान पर पहुंचकर सांड का उपचार किया। इस अभियान में राजीव राव, सूरज कुमार, प्रशांत सिन्हा, अभिजीत भट्टाचार्य आदि लोग शामिल थे।

जन सेवा संघ ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि अगर आपको कहीं भी घायल पशु दिखते हैं तो आप इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं, 7707007005। हमारी टीम तुरंत उस स्थान पर पहुंचकर पशु का उपचार करेगी।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version